फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आलू-टमाटर के बढ़े तेवर, बाजार में नहीं मिल रही 10 रुपये की धनिया

Sat, 21 Sep 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बारिश और बाढ़ से सितंबर माह में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। कई सब्जियों दाम तो दोगुने तक बढ़ गए हैं। आलू 35 रुपये और टमाटर फिर 60 रुपये किलो बिक रहा।
विज्ञापन

इनके तेवर बढ़ते ही सब्जी की खुशबू बढ़ाने वाली धनिया के भाव भी 400 रुपये किलो पहुंच गए हैं। हालत ये है कि दुकानदार अब ग्राहकों को 10 रुपये का धनिया भी नहीं दे रहे। बीस रुपये में भी थोड़ा सा धनिया ही मिल पा रहा।
वहीं लहसुन के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता बल्ली ने बताया कि बताया कि यमुना और बेतवा में बाढ़ आ जाने से किनारे लगी बारियां नष्ट हो गई हैं। इससे स्थानीय स्तर पर सब्जियां नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

शहर के सुभाष बाजार निवासी महिला ज्योति ने बताया कि सब्जी महंगी होने से कम खरीद रहे हैं। जिन सब्जियों के दाम कम हैं, उन्हें ही खरीद रहे हैं। विवेक नगर निवासी अंकिता ने बताया कि सब्जियों की महंगाई से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। स्थानीय प्रशासन को इसको लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें