फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों व सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
मौदह क्षेत्र के कम्हरिया गांव में शपथ लेते प्रधान व सदस्य। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। ब्लाक की 26 में से 20 पंचायतों में प्रथम दिन ग्राम प्रधानों के साथ पंचायत सदस्यों को वर्चुअल बैठक के माध्यम से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शेष 6 ग्राम पंचायतों का शपथ ग्रहण शनिवार को होगा।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक की कुम्हऊपुर, देवगांव, पौथिया, मौहर, कैथी, मोराकांदर, बरदहा सहजना, हेलापुर, कुंडौरा, जलाला, सहुरापुर, मवईजार, पाराओझी, पलरा, धनपुरा, पंधरी, पचखुराखुर्द, बिदोखर पुरई, छानी बुजुर्ग, बिरखेरा में ग्राम प्रधानों के साथ पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई।
शनिवार को ग्राम पंचायत बरुआ, उजनेडी, अतरैया, धुंधपुर आदि ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण होगा। गहरौली संवाद प्रतिनिधि के अनुसार इमलिया में सचिव ताज मोहम्मद ने ग्राम प्रधान क्रांति राजपूत व सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उधर ग्राम तगारी में सचिव सुनील कुमार चतुर्वेदी ने प्रधान तरुण कुमार और मौजूद सदस्यों को शपथ दिलाई। मौदहा संवाद के अनुसार पारा, बिगहना, चकदहा, मसगवां, कपसा, भुलसी, बैजेमऊ, बुढ़ई,सायर, कम्हरिया, रीवन, छिरका, भवानी, रतौली व खैरी गांव में प्रधानों
विज्ञापन

को वर्चुअल सिस्टम से दो पालियों में गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

सुमेरपुर क्षेत्र के देवगांव में शपथ लेते प्रधान व सदस्य।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें