फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका, मौदहा में पदयात्रा निकाल युवाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
गहरौली में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा/ूमौदहा। अमर शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे के नारे लगाते हुए बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। देश के जवानों के साथ की गई बर्बरता के कारण पूरे देश के युवाओं में उबाल है।
विज्ञापन

शनिवार को आशीष गुरुदेव (अखाड़ा प्रमुख, बजरंगदल) के नेतृत्व में युवाओं ने चीन का सामान फेंककर वहां के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस मौके में शिवांक दुबे, सुनील, प्रशांत, निखिल, संजय, अंकित, छोटू, कपिल, लखन, प्रवीण, आकाश, महेश, सत्यम,दिव्या दीक्षित, खुशबू लखेरा आदि मौजूद रहे।
उधर, मौदहा में शुक्रवार देर शाम संघ व उससे जुड़े संगठनों ने शहीद सम्मान यात्रा दीन दयाल उपाध्याय विद्यालय बस स्टैंड से निकाली। जो शहीद स्मारक पहुंची। यहां दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान चीन के बने सामानों का बहिष्कार करने और शहीद सैनिक अमर रहे के पोस्टर व नारों के साथ लोग निकले।
विज्ञापन

इस मौके पर अवधेश पालीवाल, राकेश आचार्य, आशीष सिंह, उत्तम सिंह, राजन, योगेश, सचिन, दीपक कुशवाहा, हिमांशु आदि मौजूद रहे। उधर आम आदमी पार्टी ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक विरोध जताया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता सहित पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। विद्यार्थी परिषद व कांग्रेसियों ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें