फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रांसफार्मर खराब होने से छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। क्षेत्र के जल्ला बिजली घर में रखे 33 केवीए के ट्रांसफार्मर में रात करीब दो बजे अचानक खराबी आने से छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते करीब 15 हजार की आबादी को पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल्ला विद्युत सबस्टेशन में 33 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से जखेला, रिठारी, चकोठी, जल्ला, पारा, बैजेस्लामपुर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 17 घंटे बीतने के बाद भी विभाग बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर सका है। जखेला गांव निवासी अरिमर्दन सिंह, शिवम सिंह आदि ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से एकल पेयजल योजना पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। इससे ग्रामीणों को हैंडपंपों व कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। कहा कि करीब 17 घंटे होने को हैं लेकिन विभाग अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं कर सका है। बरसाती सीजन में लोगों को बिजली न आने से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अवर अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य शुरू है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें