फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आठ घंटे ठप रही पांच मोहल्लों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। पावर सब स्टेशन के फीडर नंबर एक में फॉल्ट होने से पांच मोहल्लों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे ठप रही। भीषण गर्मी में लाइट न होने से लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन

बीते चार दिन से नगर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई है। दिन और रात में फॉल्ट के नाम पर घंटों लाइट गुल रहती है। रविवार सुबह करीब 8 बजे पावर हाउस एक नंबर फीडर की लाइन में फॉल्ट हो गया जिससे चौवट्टा, भटियाना, कोटबाजार, खुशीपुरा व बजरिया की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी फॉल्ट खोजने में लगे रहे। करीब आठ घंटे की मेहनत के बाद शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो पाई है। इस बीच भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें