फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 17 घंटें बिजली गुल, एक लाख लोग परेशान

Mon, 06 Apr 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा/गहरौली/पौथिया। जिले भर में शनिवार देर रात हुई तेज हवाओं के साथ बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इससे 33 केवीए व 11 हजार की बिजली लाइन ब्रेकडाउन हो गईं। इन लाइनों से जुड़े 51 से अधिक गांवों में रात भर अंधेरा छाया रहा। करीब एक लाख से अधिक आबादी को बिजली-पानी आदि संकटों का सामना करना पड़ा। कई पेड़ गिर गए, 10 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

मुस्करा क्षेत्र में सप्ताह में दूसरी बार शनिवार देर शाम आंधी के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बिवांर से आई 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से इमलिया पावर हाउस से जुड़े गहरौली, हुसैना, न्यूरिया, कैमोखर, टीहर, भुगैचा, उमरी, इमिलिया, मसगांव, चिल्ली सहित करीब 26 गांवों को बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। गहरौली में साढ़े आठ बजे गायब बिजली 12 घंटे बाद रविवार सुबह नौ बजे बहाल हो सकी। इससे करीब 50 हजार की आबादी को पेयजल आदि समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें