फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा से बढ़ेगी समझ और कौशल विकास

Mon, 06 Apr 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद के माध्यमिक स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका बदलने जा रहा है। नए शैक्षिक सत्र से छात्रों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है। माध्यमिक विभाग ने इस दिशा में एक विशेष प्रोजेक्ट के रूप में पहल शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


माध्यमिक स्कूलों में इस नई व्यवस्था के तहत पढ़ाई को अधिक रोचक और समझने योग्य बनाया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क, प्रयोग, गतिविधियों और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा, ताकि वे विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकें और उन्हें वास्तविक जीवन में भी लागू कर सकें।

डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस नई प्रणाली से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। इस पहल से छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और यह व्यवस्था उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें