संवाद न्यूज एजेंसी
गहरौली (हमीरपुर)। इमिलिया पावर हाउस की डीसी मशीन में तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र के 28 गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। बिजली न आने से करीब 49 हजार की आबादी को पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग और बिजली उपकरण बंद होने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
इमिलिया पावर हाउस से पांच फीडरों के जरिये गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 11 बजे बिजली गुल हो गईजो शाम छह बजे के बाद बहाल हो सकी। रात में भी कटौती जारी रही।
शनिवार सुबह 10 बजे फिर बिजली गुल हो गईजो शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हुई। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि पावर हाउस की डीसी मशीन खराब होने से ट्रिपिंग की स्थिति में आपूर्ति नियंत्रित नहीं हो पा रही है और खतरे की आशंका बनी हुई है। राठ से आए टेस्टिंग मिस्त्री मशीन की मरम्मत कर रहे हैं। उन्होंने देर रात तक आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद जताई।