फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ई-रिक्शा में आलू व्यापारी की जेब कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर में रविवार को ई-रिक्शा से सब्जी मंडी जा रहे आलू व्यापारी की जेब काटकर जेबकतरों ने 25 हजार रुपये पार कर दिए। मंडी पहुंचने पर रुपये गायब देख व्यापारी के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के उपरौस निवासी हाजी मोइनुद्दीन मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी में आलू-प्याज का कारोबार करते हैं। रविवार सुबह वह ई-रिक्शा से मंडी जा रहे थे। मंडी पहुंचकर जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। बताया कि जेब में रखे 25 हजार रुपये किसी जेबकतरे ने रास्ते में पार कर दिए। घटना के बाद व्यापारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें