फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छुट्टी में डाकपाल, डाकघर में लटक रहा ताला

विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 07- पौथिया गांव स्थित डाकघर में लटकता ताला। संवाद
विज्ञापन
पौथिया। विकासखंड सुमेरपुर क्षेत्र के पौथिया गांव स्थित पोस्ट ऑफिस में बीते 22 दिन से ताला लटक रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव के सब्जी मंडी मैदान के पास डाकघर है। इसमें पोस्ट मास्टर सुशांत गुज्जर तैनात हैं जो 24 जून को छुट्टी लेकर हरियाणा के सोनीपत अपने घर गए हुए हैं। डाकघर बंद होने से रोजाना गांव सहित, महमूदपुर, कीरतपुर, सहुरापुर के सैकड़ों उपभोक्ता भटक रहे हैं। किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन एवं छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए के विद्यार्थी चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी सहुरापुर, कीरतपुर, महमूदपुर के उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है। ग्राहक रघुबीर ने बताया कि डाकघर के कर्मचारी अक्सर नदारद रहते हैं। ग्राहक महेश प्रजापति, गुलाब, सुनीता, सावित्री, रामकुमारी, रामलखन सहित आदि लोगों ने डाक अधीक्षक बांदा से डाकघर खोले जाने की मांग की है। प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर अंशुमान पाठक ने बताया कि डाकपाल पांच जुलाई तक छुट्टी पर थे। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरे कर्मचारी से डाकघर खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें