फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मिलेगा आशियाना

Tue, 10 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चार निकायों में से तीन में आसरा योजना की शासन ने स्वीकृति दे दी है।  जबकि नगर पंचायतों के 873 गरीबों के आशियाना बनाने को बजट आ चुका है। इस परियोजना में भवन निर्माण के लिए 13 करोड़ नौ लाख रुपये भी शासन ने डूडा को अवमुक्त  कर दिए हैं।  
विज्ञापन


जिला नगरीय विकास अभिकरण की आसरा योजना से स्थानीय नगर पालिका, सरीला, गोहांड और कुरारा नगर पंचायतों में गरीबों के आशियाने बनेंगे। फिलहाल गरीब अपनी भूमि पर आवास का निर्माण करा सकेंगे। डूडा ने कुल 1444 आवासों की परियोजना बनाकर शासन को दी।

 जिस पर शासन ने सरीला, गोहांड और कुरारा नगर पंचायतों की परियोजनाएं स्वीकृति कर दी हैं। जल्द ही यहां डूडा आवासों का निर्माण कराएगा। डूडा ने नगर पालिका में 571, नगर पंचायत सरीला में 301, गोहांड में 345 और कुरारा में 229 आवासों की परियोजना बनाई। इस योजना से सरीला और कुरारा को बजट अवमुक्त कर दिया है। गोहांड नगर पंचायत के लिए भी बजट स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन


इतनी राशि आई
शासन ने नगर पंचायत सरीला को 350.99 लाख और कुरारा को 958.62 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। वहीं विभाग का मानना है कि स्थानीय नगर पालिका की परियोजना भी जल्द शासन से स्वीकृत हो जाएगी।


योजनाओं का लाभ पाने के लिए आय कम बनवाने को लेखपालों की परिक्रमा करने वालों को रोकने के लिए  शासन ने आसरा योजना में आय की पात्रता में बदलाव किया है। पहले मासिक आय दो हजार रुपये निर्धारित थी लेकिन अब शासन ने इसे बढ़ाकर छह हजार कर दिया है। इसी तरह डूडा की स्वत: रोजगार योजना में पात्रता के लिए 25 हजार वार्षिक आय को बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। शासन को भेजी गई आसरा योजना की चार परियोजनाओं में तीन को स्वीकृति मिल गई है। अब आवेदनों की जांच शुरू की जाएगी। उसके बाद आवासों का निर्माण कराया जाएगा। योजना का लाभ निष्पक्ष रूप से गरीबों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

पवन कुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें