विकासखंड क्षेत्र में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच पोलिंग पार्टियां देर शाम तक रवाना हुईं। गांधी विद्यालय परिसर में जलभराव होने से मतदान कर्मियों को परेशानी भी हुई। प्रेक्षक अमिताभ प्रकाश ने यहां का जायजा लिया।
विकासखंड क्षेत्र में 225 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां सुबह से रवाना होने लगीं। लेकिन इसी बीच बारिश ने बाधा डाल दी। व्यवस्था में लगे अधिकारियों ने आनन फानन तिरपाल की व्यवस्था की। मतदान सामग्री को बारिश से बचाने के लिए पॉलीथिन बैग का इंतजाम किया गया। इस दौरान मतदान कर्मी बरामदों और विद्यालय कक्षाें में शरण लिए रहे। मतदान सामग्री वितरण काउंटरों पर खासी भीड़ रही। अपर जिलाधिकारी डॉ. राजेश प्रजापति भी मौजूद रहे।