फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मी से एक लाख लूटे

Wed, 28 Oct 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कजियाना मोहल्ले में घर में चैनल खोलते समय रिटायर्ड कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। एक मकान में लगे सीसी कैमरों के फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन


कजियाना मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त कर्मी मजहरुददीन ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। इसे बैग में रखकर उन्होंने बैंक के सामने स्थित दुकान से फोटोकापी करवाई। इसके बाद पैदल वह कोआपरेटिव बैंक गए जहां उन्होंने दो नई पासबुक बनवाई। वहां से वह घर गए।

चैनल को खोलते समय पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और फिल्मी स्टाइल में रुपयों से भरा झोला छीन कर हाथी दरवाजा की ओर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सीताराम और कोतवाल पीके यादव मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि पास में स्थित कौशल द्विवेदी के मकान में लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसमें बाइक में दो युवक सफेद शर्ट पहने नजर आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें