राठ। सत्ताधारी दल के बड़े नेता अपनी सभाओं में सपा मुखिया को निशाना बना रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने में सपा ही कामयाब है। नगर के स्वामी ब्रह्मानंद समाधि स्थल पर नमन करने पहुंचे सपा के पूर्व सांसद प्रो. रामबख्श सिंह, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री हितेश कुमारी ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भाजपा अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मान रही है। जिसके चलते अनेक मनगढ़ंत आरोप लगाने से नहीं चूकते। पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व मंत्री डॉ राजीव लोधी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, अनिल अहिरवार, सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे।