फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 बूथों पर 6457 मतदाता डालेंगे वोट, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव, चुनाव को लेकर डीएम ने लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कर दी गई है। निर्वाचन संबंधित विविध कार्यों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बैठक ली। कहा इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 12 नवंबर है। नाम निर्देशनों की जांच 13 व नाम वापसी 17 नवंबर है। मतदान एक दिसंबर को होगा। 7 दिसंबर से पूर्व निर्वाचन संबंधी कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा निर्वाचन क्षेत्र का नामांकन व मतगणना कार्य झांसी में होंगे। जिले में कुल 15 बूथ तहसील भवन हमीरपुर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय एवं नगर पंचायत भवन कुरारा, सुमेरपुर, सरीला व गोहांड, मौदहा में तहसील भवन व क्षेत्र पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय मुस्करा, राठ में तहसील भवन व क्षेत्र पंचायत कार्यालय आदि हैं। जिले में कुल 6457 मतदाता पंजीकृत हैं। डीएम ने चुनाव में सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य को कार्मिक, डीएसओ को यातायात, डीपीआरओ को स्टेशनरी समेत अन्य अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया है। बैठक में एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें