फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक अणु की हुई सफाई व मरम्मत, अब नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल कॉलेज हमीरपुर के साथ बने सिंथेटिक ट्रैक के आसपास खेल विभाग ने सफाई और मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। ट्रैक के आसपास फैली गंदगी को साफ करवाया गया है। जो पैचवर्क मैदान में लगने थे उन्हें भी लगवाकर मैदान को दुरुस्त किया गया है। अब खिलाड़ियों को मैदान और इसके आसपास आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सिंथेटिक ट्रैक पर रोजाना सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। शाम को छोटे बच्चे, बुुजुर्ग, महिलाएं भी ट्रैक पर सैर करने आती हैं। ऐसे में आस पास खरपतवार और गंदगी फैली हुई थी। जिस कारण खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब खेल विभाग ने ट्रैक के चारों तरफ से खरपतवार उखाड़ दी है और आसपास सफाई भी करवा दी गई है। जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने कहा कि सिंथेटिक ट्रैक के चारों तरफ सफाई और मरम्मत कार्य करवाया है। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें