फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिसकर्मियों पर देर रात घर में जबरन घुसने, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



कुरारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 निवासी भोली अहिरवार पत्नी भूरा अहिरवार ने बताया कि उनके बेटे अजय की शादी सात मई को हुई थी। बहू के पहली बार घर आने पर 18 मई की रात रिश्तेदारों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया था। रात करीब 10:50 बजे 10 से 11 पुलिसकर्मी अचानक घर में घुस आए और किसी व्यक्ति की तलाश करने की बात कहकर सामान इधर-उधर फेंकने लगे। पीड़िता के अनुसार पुलिसकर्मियों ने परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की।


परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि जिस व्यक्ति की तलाश की जा रही है उसका उनके घर से कोई संबंध नहीं है लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। महिला ने इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर लात-घूंसों से मारने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



पीड़िता का कहना है कि घटना के कुछ वीडियो भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगले दिन परिवार को थाने में बैठाए रखा गया और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें