फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सपाइयों से पुलिस ने छीना पुतला, जमकर हुई नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 30- सपाइयों के हाथ से पुतला छीनते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस व नेताओं के बीच पुतला को लेकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष लाला प्रधान के नेतृत्व में सपा कार्यालय में जुटे नेता नारेबाजी करते हुए पुतला लेकर बाहर निकले तो पुलिस ने उसे छीनने का प्रयास किया। देखते ही देखते पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने को लेकर खींचतान शुरू हो गई। पुलिस पुतला लेकर वहां से निकल ग, लेकिन सपाइयों ने प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था।
कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी युगांक मिश्रा, नईम खान, जिला सचिव सैयद उमर, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रिजवान खान, रवि यादव एडवोकेट, मोहम्मद जुनैद, राजकुमार तिवारी, राघवेंद्र यादव लकी, विवेक यादव, कन्हैया कश्यप, बीटू यादव, संजय श्रीवास, सभासद सुभान कुरैशी, अजय निषाद, सुधीर निषाद और वैभव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



वोट चोरी के आरोप में निकाला विरोध मार्च
राठ। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने बजरिया के आगे सीईसी का पुतला जलाने का प्रयास किया लेकिन सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। वहीं सपाइयों की दूसरी टोली ने पड़ाव चौराहे पर सीईसी का पुतला फूंक दिया।
कथित वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन करने बुधवार को आधा सैकड़ा सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता काजीपुरा मोहल्ले में जमा हुए। यहां से विरोध मार्च निकालते हुए आंबेडकर चौराहा के लिए निकले। सीईसी के पुतला दहन की आशंका में पुलिस मुस्तैद थी। सपाइयों ने बजरिया से आगे निकलते ही पुतला जलाने का प्रयास किया। उसे सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने छीन लिया। आक्रोशित सपाई आंबेडकर चौराहा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। यहां पुलिस मुस्तैद थी वहीं कुछ सपाई पड़ाव चौराहा रानी गेट पहुंच गए। यहां नारेबाजी करते हुए पेट्रोल डालकर पुतले में आग लगा दी। प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य विमलेश कुमारी, कामता प्रसाद, महिला जिलाध्यक्ष नीलम यादव, मीरा यादव, नगर अध्यक्ष मेराज राइन, महासचिव अवधेश प्रताप, गोकुल राजपूत, महेश यादव फौजी, दीपक यादव, राजू मुस्करा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें