फोटो24एचएएमपी 19- कांग्रेस नेता की उसी के घर में निगरानी करती पुलिस । संवाद
फोटो24एचएएमपी 19- कांग्रेस नेता की घर में निगरानी करती पुलिस । संवाद
= अधिकारी बोले नहीं किया हाउस अरेस्ट, कांग्रेस नेता ने कहा ढाई घंटे रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कांग्रेस नेता को अपने ही घर में ढाई घंटे तक पुलिस की निगरानी में रहना पड़ा। हाउस अरेस्ट की इस घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए नेता ने कहा कि पुलिस बताए क्या कोई एलआईयू की रिपोर्ट थी या फिर मेरे द्वारा कोई घोषणा की गई थी, जिसको लेकर यह कदम उठाया गया। पुलिस अनावश्यक परेशान कर भय व्याप्त करना चाह रही है।
शुक्रवार को करीब 10 बजे कांग्रेस प्रवक्ता उज्जवल पाठक जब अपने आवास पर थे, तभी अचानक पुलिस पहुंच गई। कांग्रेस नेता का कहना है कि दरोगा राजबहादुर व दो सिपाहियों ने पहले उनसे आज के कार्यक्रम को लेकर पूछताछ की, इसके बाद कोतवाल व अन्य अधिकारियों से बात कराई। कांग्रेस की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं था, इसकी जानकारी दे दी। इसके बावजूद पुलिस 12:30 बजे तक हाउस अरेस्ट रखा गया।
पाठक ने कहा कि तानाशाह भाजपा सरकार अगर पुलिस का भय दिखाकर पीड़ितों के समर्थन में मेरी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है तो यह उनका कायराना कदम है। युवाओं, छात्रों, शोषितों को न्याय दिलाने के लिए निर्भीकता के साथ लड़ता रहूंगा। उक्त मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि पुलिस उनके घर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी लेने गई थी और हाउस अरेस्ट किसी को नहीं किया गया।