फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मारपीट में मां-बेटी समेत तीन घायल, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करहिया गांव निवासी उमेश पुत्र बद्रीप्रसाद ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई की रात करीब नौ बजे गांव का धर्मेंद्र अहमदाबाद जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लक्ष्मी, राज और जयकरन भी मौके पर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बचाने आई बहन सुनैना, मां बिंदी और भाई मोहित के साथ भी आरोपियों ने डंडों से मारपीट की, जिससे मां और बहन सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें