फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पुलिस जीप का पहिया महिला के पैर पर चढ़ा, घायल

विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी 22- सुमेरपुर में पुलिस जीप से घायल महिला को उठातीं महिला एसआई। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे-34 पर कस्बे के सब्जी मंडी चौराहे के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस की गश्ती जीप की चपेट में आने से पैदल जा रही महिला घायल हो गई। सड़क पर गड्ढों से बचने के दौरान जीप का अगला पहिया महिला के दाहिने पैर पर चढ़ गया। महिला को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से पैर में फ्रैक्चर की आशंका के चलते उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र के मरझा परेड़ी गांव निवासी रेनू (35) बाजार करने कस्बे आई थी। शनिवार सुबह वह पैदल बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सब्जी मंडी चौराहे के पास हाईवे के गड्ढों से बचने के प्रयास में थाने की गश्ती जीप का अगला पहिया उसके दाहिने पैर पर चढ़ गया। जीप में उपनिरीक्षक प्रियंका सवार थीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक ने जीप रोक दी। जीप को पीछे करने के दौरान पहिया दोबारा महिला के पैर पर चढ़ गया।
हादसे में घायल महिला सड़क पर गिर पड़ी। उपनिरीक्षक प्रियंका ने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन अधिक चोट लगने के कारण वह खड़ी नहीं हो सकी। राहगीरों की मदद से उसे जीप में बैठाकर पीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पैर के पंजे में फ्रैक्चर की आशंका जताते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था। पुलिस उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है। जानकारी उसके परिजन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें