हमीरपुर के मौदहा कस्बे के सिजवहिया मोहल्ले में मदारपुर गांव से आई एक बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही का बेटा गोली लगने से घायल हो गया। युवक कार बुकिंग का काम करता है। वह बरातियों को लेकर आया था। युवक के पीठ पर छर्रे लगे हैं।
जख्म अधिक होने पर उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने एक बराती को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी सलीम खां के पुत्र की बरात कस्बे के सिजवहिया निवासी जुबैर के यहां आई थी।