राठ। चिकासी थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में संचालित खदानों में पोकलैंड से खनन का आरोप भाकियू ने लगाया है। पदाधिकारियों ने सरीला एसडीएम को ज्ञापन देकर मशीनों से खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
भाकियू बुंदेलखंड महासचिव रामपाल सिंह ने बताया कि चिकासी क्षेत्र में खंड संख्या 24/8, 24/9, 24/13, 24/15 व 24/18 बालू घाट संचालित हैं। आरोप लगाया कि पट्टाधारक बेतवा नदी की जलधारा से पोकलैंड के जरिये खनन कर रहे हैं। नदी के बीच से खनन होने पर जल स्तर नीचे जा रहा है। इसे न रोका गया तो आगे विकराल समस्या हो सकती है।
चेतावनी दी कि यदि पोकलैंड से खनन नहीं रोका गया तो किसान यूनियन धरना देने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में चिकासी प्रधान ईशू राजपूत, दमयंती, शिवानी राजपूत, वासू नामदेव, द्वारिका प्रसाद, प्रहलाद सिंह, मातादीन, सुशील मिश्रा, उमेश, छत्रपाल, रामशरण, श्यामलाल, मूलचंद्र, कालीदीन, जितेंद्र कुमार, सतीश आदि मौजूद रहे।