फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलेवा के लिए किसान निहार रहे हैं आसमान

Wed, 28 Sep 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के वर्कशाप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करते मिस्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रबी अभियान में फसलों की बुआई का समय शुरू हो गया है। जिसको लेकर किसानों ने खेतों की तैयारी पूरी कर ली है। अब वह पलेवा के इंतजार में आसमान की ओर निहार रहा है। वहीं सिंचाई के निजी व सरकारी नलकूपों के संचालन में सबसे बड़ी बाधा विद्युत ट्रांसफार्मर बन रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में ट्रांसफार्मर के अभाव में 197 राजकीय व 349 निजी नलकूप संचालित नहीं हो पा रहे हैं। वहीं खराब ट्रांसफार्मर की घटिया मरम्मत के चलते किसान खासा परेशान है। ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। जिसमें 25 केवीए के 500 ट्रांसफार्मर व 63 केवीए के 100 नए ट्रांसफार्मरों को उपलब्ध कराने को कहा है।

मुख्यालय में संचालित वर्कशाप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जाती है। इसमें जिले के साथ महोबा और जालौन जनपदाें से भी मरम्मत के लिए ट्रांसफार्मर आते हैं। काम ज्यादा होने पर गोवर्धन ट्रांसफार्मर शिकोहाबाद, सूपी कानपुर, बालाजी लखनऊ की फर्मों को भी ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों के घटिया मरम्मत किसानों को समय के साथ आर्थिक नुकसान उठना पड़ रहा है। लापरवाही का खामियाजा किसानों के साथ आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। घटिया ट्रांसफार्मर लोड पड़ते ही धड़ाम हो रहे हैं। ऐसे दर्जनों मामले हर माह देखने को मिलते हैं। जिले में इसी साल 573 किसानों ने निजी नलकूप की बोरिंग करा ली है।

अभी तक विद्युत विभाग के स्टोर  से मात्र 224 किसान ही कनेक्शन के लिए तार, पोल व ट्रांसफार्मर प्राप्त कर सके हैं।  जबकि 349 किसान कारपोरेशन के अधिकारियों की चिरौरी करते घूम रहे हैं। लेकिन इन्हें विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि यह किसान पिछले कई महीने से आवेदन कर चुके हैं। जिनके मांग पत्र पावर कारपोरेशन के स्टोर पर भी पहुंच गए हैं।

जिले में राजकीय नलकूपों की स्थित भी खराब है। कुल 542 राजकीय नलकूप है जिसमें 197 नलकूपों के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। जिससे यह बंद ठप पड़े हैं। कारपोरेशन के कर्मचारियों को मानें तो इनकी आपूर्ति शीघ्र होती नहीं दिख रही है। जो मरम्मत करने लायक हैं वह तो संबंधित नलकूपों तक पहुंच जाएंगे। लेकिन जहां नए रखे जाने हैं। वहां अभी समय लगेगा।

पावर कारपोरेशन के स्टोर में ट्रांसफार्मर की भारी कमी है। वहीं एक हजार पोल और 200 किमी तार की जरूरत है। जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव के जरिए कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर 600 ट्रांसफार्मराें की आपूर्ति अतिशीघ्र कराने को कहा है।
विज्ञापन

कैलाशचंद्र शाक्या, एसडीओ स्टोर पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें