राठ। जलभराव से परेशान लुधियातपुरा मोहल्ला की महिलाओं ने बुधवार को विधायक मनीषा अनुरागी को ज्ञापन सौंपा। लुधियातपुरा मोहल्ला गल्ला मंडी के पास रहने वाली कमला, गीता, मीरा, कौशल्या, सुनीता, अन्नी, नर्मदा, मुन्नी देवी, अखिलेश, गुड़िया आदि ने बताया कि विद्या मंदिर के सामने जलभराव की समस्या रहती है। बताया कि मोहल्ले में वाटर पार्क है।
आरोप लगाया कि वाटर पार्क वालों ने नालियां बंद कर दी हैं जिससे जलभराव होता है। मंदिर जाने के लिए महिलाओं को कीचड़ भरे रास्ते से निकलना पड़ता है। स्कूली बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि कुछ समय से मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी खराब है जिससे पेयजल की समस्या रहती है। विधायक ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।