फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पितृपक्ष शुरू, 21 सितंबर तक कर सकेंगे तर्पण

Mon, 08 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पितृपक्ष का श्राद्ध रविवार से शुरू हो गया है। इसका समापन 21 सितंबर को पितृपक्ष की अमावस्या को होगा। सात से 21 सितंबर के बीच लोग अपने पूर्वजों का तर्पण करेंगे। 12 सितंबर को पंचमी व छठवीं दोनों तिथि एक ही दिन पड़ने से दो तिथियों में किए जाने वाले श्राद्ध एक ही दिन किए जाएंगे।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य उमेश शुक्ला ने बताया कि पूर्वजों का तर्पण व पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। 12 सितंबर को पंचमी व छठवीं दोनों तिथि पड़ रही हैं। इसलिए इस दिन दोनों तिथियों में पड़ने वाले पूर्वजों का श्राद्ध किया जा सकेगा। बाकी अपने तिथियों के अनुसार ही श्राद्ध करेंगे। पितरों का श्राद्ध करने वाला गृहस्थ, दीर्घायु, पुत्र पौत्रादि से युक्त, यश, बल, लक्ष्मी, पशु, सुख साधन तथा धन-धान्य आदि की प्राप्ति करता है। उन्होंने बताया कि सात सितंबर को रात 9:47 से रात 1:27 तक चंद्र ग्रहण होगा। सूतक दिन 12.57 बजे से लग जाएगा और मोक्ष 01:27 बजे तक होगा।



इन तिथियों में होंगे श्राद्ध

रविवार को पूर्णिमा श्राद्ध, आठ सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध, नौ को द्वितीया श्राद्ध, 10 को तृतीया श्राद्ध, 11 को चतुर्थी श्राद्ध, 12 को पंचमी और षष्ठी श्राद्ध, 13 को सप्तमी श्राद्ध, 14 को अष्टमी श्राद्ध, 15 को नवमी श्राद्ध, 16 को दशमी श्राद्ध, 17 को एकादशी श्राद्ध, 18 को द्वादशी का श्राद्ध, 19 को त्रयोदशी का श्राद्ध, 20 को चतुर्दशी श्राद्ध और 21 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध (इसी दिन पितृ विसर्जन) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें