फोटो 07 एचएएमपी 25 = राठ की क्रय विक्रय समिति में खाद के लिए टोकन जमा करते किसान। संवाद
राठ। क्रय विक्रय समिति में रविवार को किसानों की लाइन लगवाकर खाद वितरित कराई गई। वहीं, एक या दो बोरी खाद मिलने से किसान संतुष्ट नहीं हैं।
खाद न मिलने पर शनिवार को किसानों ने गल्ला मंडी के सामने पनवाड़ी मार्ग पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने रविवार को भी खाद वितरित कराने का आश्वासन दिया। क्रय-विक्रय समिति में जिन बृहस्पतिवार को टोकन वितरित किए गए। उन्हीं किसानों को रविवार को खाद मिली। किसान मानसिंह, मुन्नीलाल, गुलाब सिंह, वीरपाल, रामकुमार, शिवशंकर ने बताया कि एक एकड़ से कम की खतौनी पर एक बोरी खाद मिलती है। वहीं, एक एकड़ से ज्यादा पर दो बोरी खाद दी जा रही है। कहा कि खाद की यह मात्रा पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक किसान को कम से कम चार बोरी खाद मिलनी चाहिए। जिससे किसानों को राहत होगी वहीं समितियों में भी भीड़ कम होगी। एसडीएम ने कहा कि समितियों में खाद आ चुकी है। सोमवार से वितरण कराया जाएगा।