फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट हड़ताल पर, नहीं बांटी दवाएं

Fri, 18 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगाें को लेकर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही दवा वितरण का कार्य नहीं किया जिससे दवा लेने के लिए मरीज व तीमारदार दिन भर भटकते रहे।
विज्ञापन


पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर जिलेभर के फार्मासिस्टों का बीते 15 दिसंबर से आंदोलन जारी है। आंदोलन के क्रम में बुधवार को फार्मासिस्ट संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल समेत, सभी सीएचसी, पीएचसी व नवीन पीएचसी में दोपहर दो बजे तक धरना-प्रदर्शन कर दवा वितरण कार्य नहीं किया गया।

इस बीच जिला अस्पताल महिला व पुरुष के सीएमएस ने आंदोलनरत फार्मासिस्ट को मनाने का भरसक प्रयास किया। मगर उन्होंने दवा वितरण का कार्य नहीं किया। बल्कि दवा स्टोरों में ताला जड़ दिया। सुबह से ही जिला अस्पताल में दवा का वितरण न होने तीमारदार व रोगी परेशान रहे।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष डा. कौशल किशोर सचान ने बताया कि पूरे जनपद के सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह से दवा वितरण का कार्य बंद रहा। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहा कि जब तक मांगो का निस्तारण नहीं हो जाता धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान संगठन अध्यक्ष केसी उमराव, अजय शिवहरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष एससी शिवहरे, संजीव त्रिपाठी, ललित वर्मा, अनूप वर्मा, सुनील सचान, देवकरन व्यास, सुरेश सिंह परमार, मुन्नालाल गुप्ता, अंकित कुमार, श्रीप्रकाश, रामसागर, दिनेश सिंह, सोेम त्रिपाठी, राधेश्याम, अतिबरन सिंह, रानरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें