फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, डायरिया व डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 29- जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी के बीच डायरिया, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी समेत ओपीडी में रोजाना 300 से 450 मरीज पहुंच रहे हैं। भर्ती वार्ड में रोजाना 10 से 15 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इनमें कुछ की हालत डायरिया के चलते गंभीर बताई जा रही है। पर्चा काउंटर में सुबह से कतार लग जाती है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 451 मरीज पहुंचे। इनमें 203 पुरुष, 179 महिला और 69 बालरोगी शामिल रहे। इमरजेंसी के बेड फुल चल रहे हैं। रोजाना 15 से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। पांच से आठ घंटे तक उपचार के बाद मरीजों की सेहत में सुधार होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. परमेंदर प्रजापति के अनुसार इमरजेंसी में छह बेड हैं। भर्ती वार्ड में भी 90 बेड हैं। बीते सप्ताह से भीषण गर्मी से उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) और फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
रोजाना भर्ती हो रहे मरीजों में से दो से तीन की हालत गंभीर मिलती है। बाकी मरीजों को कुछ घंटे के उपचार के बाद सुधार होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है। दस्त के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

बाल रोग विभाग के डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि तेज धूप और गर्मी में स्कूल भी चल रहे हैं। शादी समारोह में बच्चे तला-भुना खा रहे हैं। इससे तेज बुखार के साथ उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की मामले बढ़े हैं। प्रतिदिन ऐसे 10-12 बच्चे भर्ती हो रहे हैं। इनमें एक-दो की हालत गंभीर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें