फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पेंशनर्स का ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने सोमवार को चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के ऑनलाइन किए जाने का विरोध किया। कर्मियों ने पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुरानी व्यवस्था बहाल करने या ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन विकल्प भी चालू रखने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामचरन साहू ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासनादेश के तहत एक अक्तूबर 2026 से ऑफलाइन दावे बंद हो जाएंगे। बड़ी संख्या में पेंशनर्स का विवरण ईएचआरएमएस पोर्टल पर दर्ज नहीं है। पुराने पेंशनर्स इस सुविधा से वंचित हैं। वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी डिजिटल प्रणाली में उपलब्ध नहीं है।
ऑफलाइन दावे बंद होने से पेंशनर्स के चिकित्सा बिल कालातीत हो रहे हैं। इससे भुगतान अटकने और इलाज में कठिनाई हो रही है। समस्या को लेकर एसोसिएशन ने प्रदेशव्यापी आंदोलन किया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर पेंशनर्स विधानसभा के सामने प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस माैके पर रघुवर प्रसाद वर्मा, गुरुदेव सिंह, प्रेमनारायण तिवारी, जुगराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें