फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ोरी में पानी की तलाश में जुटे ग्रामीण

Mon, 13 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कुएं में पाइप डालने की तैयारी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे पढ़ोरी गांव के बाशिंदे अब सूखे कुओं की खुदाई कर पानी की तलाश करने में जुट गए हैं। ग्रामीण रात दिन गांव के एक कुएं में खुदाई के साथ ही पानी न निकलने पर 30 फीट से अधिक गहरी बोरिंग कर पाइप डालकर पानी निकालने का भागीरथी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ोरी गांव के करीब से निकली चंद्रावल नदी कभी ग्रामीणों को राहत देती रही है। तब नदी में पानी रहने से ग्रामीण मवेशियों के साथ गर्मी मिटाने के लिए नहाने जाते थे। आज यह नदी सूखकर सरपट मैदान बन गई है। गांव के कुएं भी दगा दे चुके हैं तो हैंडपंप भी ठप हैं। जो हैंडपंप चल रहे है, उनमें कड़ुवा पानी निकल रहा है।

ग्रामीण एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। इसी को देखते ग्रामीणों ने भागीरथी प्रयास तेज कर दिए हैं। एक पुराने कुएं की खुदाई करने के लिए गांव के मिंटू वर्मा, काली, संदीप सहित अन्य साथियों ने कुएं की सफाई की है। इसेे गहरा किए जाने का काम शुरुहै।
विज्ञापन


लेकिन जब पानी का कोई स्रोत नहीं मिला तो ग्रामीण कुएं में एक बड़ा बोर कर अब उसमें पाइप डालने के काम में जुट गए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि उनकी मेहनत रंग लाएगी और इस कुएं के पाताल से भी पानी निकालने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें