फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बस से उतारने पर सवारियों ने किया हंगामा

Tue, 29 Apr 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दिल्ली से राठ आने वाली लक्जरी बस में महोबा, कबरई की सवारियों बैठाने के बाद राठ में उतार दिया। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया। करीब एक घंटे बाद यात्रियों को दूसरे वाहनों से भेजा गया।
विज्ञापन


कबरई निवासी हन्नू, हरजीत, रंजीत, पनवाड़ी के सुनील, कौशल्या, देवकी, छानी के श्यामबाबू आदि ने बताया रविवार की शाम को स्लीपर बस से दिल्ली से घर के लिए निकले थे। कबरई, छानी, पनवाड़ी के टिकट भी बनवा लिए। सोमवार की सुबह बस राठ पहुंचने पर नहर बाईपास पर बस रोक कर उन लोगों को उतार दिया। बस परिचालक ने राठ तक ही बस आने की बात कही, जबकि उनसे पैसे पूरे ले लिए गए। बस से उतारे जाने पर यात्रियों ने बस के सामने खड़े होकर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों की शिकायत पर बस खड़ी करा ली। इसके बाद बस संचालक ने यात्रियों को दो वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें