फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पंचायत सहायक का आरोप, सचिव ने डराकर लिखाया था इस्तीफा

Mon, 10 Nov 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। सुरौली बुजुर्ग में फर्जी प्रमाणपत्र जारी होने में अचानक सामने आए पंचायत सहायक ने सचिव पर आरोप लगाए हैं। कहा कि उसने त्यागपत्र नहीं दिया। सचिव उसे बलि का बकरा बना रहे हैं। जन्म प्रमाणपत्र सचिव के ओटीपी से जारी होते हैं।
विज्ञापन


विगत दिनों सुरौली बुजुर्ग की प्रधान रामप्यारी निषाद ने उच्च अधिकारियों को शिकायत भेज कर पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने का आरोप लगाया था। इस शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता के साथ लिया और जांच खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार को सौंपी है। शिकायत होने पर पंचायत सहायक जयप्रकाश तिवारी का 17 अक्तूबर को इस्तीफा हो गया। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को पंचायत सहायक जयप्रकाश तिवारी मीडिया के सामने आया और पंचायत सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कमरे में बुलाकर पूर्व में तैयार कागजातों पर जबरिया हस्ताक्षर कराकर त्यागपत्र लिखवा लिया। साजिश के तहत सचिव ने त्यागपत्र को ब्लॉक कार्यालय में जमा कर दिया। जबकि वह पूरी तरह से निर्दोष है। उसे मुकदमे का भय दिखाकर अभी भी डराया जा रहा है।
इसकी शिकायत वह सोमवार को जिलाधिकारी से करेगा। पंचायत सचिव सुरेंद्र पटेल ने कहा कि पंचायत सहायक के आरोप निराधार हैं। मामले की जांच चल रही है,जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें