फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं पलक

विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 24- राठ में एक दिन की एबीएसए बनीं छात्रा पलक को दायित्व सौंपते एबीएसए शैलेश त्र
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। मिशन शक्ति 6 अभियान में मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई की कक्षा 7 की छात्रा पलक को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार त्रिपाठी ने एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए पदभार ग्रहण कराया। पदभार ग्रहण करने के बाद पलक ने आचार्य नरेंद्र देव उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से उनका परिचय लेने के साथ शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि कौन सा विषय पढ़ाया जा रहा है। यह भी पूछा कि शिक्षक जो पढ़ा रहे हैं वह समझ आ रहा है या नहीं। इस दौरान मीना मंच की नीलम कौशल, विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक डॉ. नवीन बुधौलिया, एआरपी मसरूर, नोडल संकुल मनमोहन सविता, अर्चना रावत, मोहम्मद सलाहुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें