फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर लगाया जाम

Mon, 05 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में हाईवे पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते अभी भी कस्बे के ज्यादातर बैंक नगदी की समस्या से जूझ रहे हैं। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में कैश न होने का बोर्ड लगाए जाने से नाराज लोगों ने बैंक के सामने ही हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद जाम खुल सका। इसके बाद इलाहाबाद बैंक में करेंसी मंगाकर खाताधारकों को एक-एक हजार रुपये बांटे।
विज्ञापन


सोमवार को बैंक खुलने के साथ ही ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। बस स्टैंड व स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की ब्रांचों में कैश न होने से ग्राहक घंटो लाइन में लगे रहे। दोनों ब्रांचों के बैंक कर्मियों द्वारा कोई स्पष्ट जवाब न देने पर मौजूद लोग भड़क गए और किसान नेता संतोष सिंह के नेतृत्व में बैंक के सामने ही सुमेरपुर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

हाईवे जाम होने की सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराकर जाम हटवाया। ग्राहकों की नाराजगी देखकर बैंक अधिकारियों ने एक बजे कैश मंगवाया। इसके बाद उपभोक्ताओं को एक-एक हजार रुपये बांटे गए। तीन बजे फिर कैश खत्म हो गया। उधर, कस्बे के इलाहाबाद बैंक व पंजाब सिंध बैंक में चार-चार हजार रुपये बांटे गए। यहां भी दोपहर बाद कैश खत्म होने से लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें