फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मालगाड़ी से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। जलाला गांव निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह देवगांव के समीप मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। जलाला निवासी रामकरन सिंह के तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र अनिल सिंह (25) पंजाब में रहकर किसी फैक्टरी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

मृतक के चाचा कुंजबिहारी सिंह ने बताया पंजाब में ही उनका भतीजा दिमागी रूप से कमजोर हो गया था। बताया होली पर वह पंजाब से घर आया तो रास्ते में ट्रेन में अपना सारा सामान छोड़ आया था। उसका भाई रामकरन सूरत में गार्ड की नौकरी करता है।
अनिल की हरकतों से परिजन भी परेशान रहते थे। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह घर से गायब हो गया। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह उसने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। चरवाहों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें