फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चिंगारी से दस बीघे फसल जली

विज्ञापन
मौदहा में गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी व किसान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। कुनेहटा मार्ग स्थित एक खेत में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से करीब दस बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। उपरौस निवासी मुजीबुर्रहमान व शहादत के खेत कुनेहटा मार्ग में रमना के निकट हैं। इनके खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी। पक चुकी इस फसल की कटाई होनी थी।
विज्ञापन

मुजीबुर्रहमान ने बताया गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों के टकराने से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में गिर गई और देखते ही देखते खड़ी फसल जल उठी।
कहा आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से दस बीघे की गेहूं की फसल राख हो गई। किसान को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें