फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेपों खड्ड में गिरा, चालक की मौत, पपीता लादकर जा रहा था

विज्ञापन
मोरचरी हाउस में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर-कालपी हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार टैंपो अनियंत्रित होकर बीस फिट गहरे खड्ड में पलट गया। हादसे में कानपुर देहात के चालक की दबकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पत्नी व बच्चे बदहवास हैं।
विज्ञापन

कानपुर देहात के भोगनीपुर, पुखरायां निवासी योगेंद्र कुमार गुप्ता (50) टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक पुत्री अर्चना (27) व पुत्र अंकित (25) हैं। दोनों अविवाहित हैं। वह पुखरायां से पपीता लेकर हमीरपुर में सप्लाई करता था।
अंकित ने बताया पिता सोमवार तड़के पुखरायां से करीब तीन क्विंटल पपीता टेंपो में लदवाकर मनकी पुल से होते हुए हमीरपुर जा रहे थे। तभी हाईवे पर बदनपुर और सिटी फारेस्ट के बीच टेंपो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। जिसमें पिता की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें