फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से आठ बीघा मटर की फसल जली, थ्रेसरिंग करते समय निकली चिंगारी से ढेर में लगी आग

विज्ञापन
नायकपुरा गांव में आग से जली मटर की फसल को देखते किसान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। नायकपुरवा में किसान के खेत में थ्रेसर से कतराई करते समय निकली चिंगारी से मटर की फसल में आग लग गई। जिससे आठ बीघे की फसल जलकर राख हो गई। वहां मौजूद किसानों व मजदूरों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

नायकपुरवा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी किसान श्रीप्रसाद शिवहरे अपने खेत में मटर की फसल की थ्रेशर से कतराई करा रहे थे। तभी थ्रेसरिंग करते समय मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटें उठते देेख वहां काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाना शुरू किया। खेत में कही पानी नहीं था।
किसान ने जल्दी से अपने घर फोन किया तो उनके पुत्र अरविंद शिवहरे ने गांव से पानी भरा टैंकर खेत ले जाकर किसानों व मजदूरों की मदद से आग तो बुझा ली, लेकिन तब तक करीब आठ बीघे की मटर जलकर राख हो गई। आग पर काबू पा लेने से अन्य खेतों में आग नहीं पहुंच सकी। इस आग से किसान को लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

तीन स्थानों पर लगी आग, वैन व बाइक जली
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के तीन स्थानों पर रविवार रात आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। बेरी गांव में रविवार रात करीब एक बजे लोग घरों में सो रहे थे। तभी ब्रह्मनपुर मोहल्ला निवासी बलराम चौहान के मकान में आग लग गई। जब तक लोग जान पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कृष्णदत्त द्विवेदी के गैराज तक आग पहुंच गई। जिसमें वैन, बाइक व अन्य सामान जल गया। पड़ोसी विष्णुदत्त द्विवेदी ने बताया आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बलराम सिंह चौहान की दुकान में रखा समान जलकर राख हो गया। उसका करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं गोढ़ा मोहल्ला निवासी पवन सिंह के मकान के पीछे आग लग गई। आग की उठती लपटों को देखकर एकत्र लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

बेरी गांव के डेरा में आग से जले वाहन।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें