सरीला। जलालपुर पुलिस का बड़ा कारनामा सामने आया है। कस्बा निवासी युवक की कार का क्षेत्र के ममना गांव में ई चालान इस बात पर किया गया कि वाहन चलाते समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस की इस कार्रवाई को सुनने वाले मजाक उड़ा रहे हैं। कस्बा निवासी रंजीत कुमार यादव अपनी कार निजी प्रयोग में चलाता है।
12 मार्च को उसे सूचना मिली कि उसके कार का 29 जुलाई को ममना गांव में ई चालान किया गया है और चालानी न्यायालय भेज दी गई है। चालान का कारण हेलमेट नहीं लगाना दिखाया गया है। जो एक मजाक है। थानाध्यक्ष विनोद राय से बात की गई तो उनका कहना है कि यह गड़बड़ी ई चालान की वजह से हुई है।