फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चिंगारी से चार बीघे गन्ने की फसल जली, डेढ़ लाख का नुकसान

विज्ञापन
राठ के बिलरख में खेतों में जली गन्ने की फसल दिखाता किसान - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। लपटे उठती देख ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन फसल नहीं बचा सके। करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बिलरख गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया गाटा संख्या 450 में उसके नाम पर करीब चार बीघा कृषि भूमि है। जिस पर गन्ने की खेती कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। खेत के ऊपर से एक किसान के नलकूप की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। बताया मंगलवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन रास्ता न होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खेत तक नहीं पहुंच सकी। एकजुट हुए ग्रामीणों ने नलकूप के पानी से आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई गन्ने की फसल को काफी क्षति हो चुकी थी। बताया आग से उसे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने मंडी सचिव को शिकायती पत्र सौंपते हुए खेत से विद्युत लाइन हटवाने तथा नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें