फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को लेेकर प्रशासन चौकन्ना है। पुलिस ने नगर के विद्यालयों में पहुंच अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को जागरूक कर सोशल मीडिया पर होने वाली टिप्पणियों से दूर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सीओ सौम्या पांडेय ने नेशनल इंटर कालेज व गांधी विद्यालय में एक जागरुकता अभियान चलाया। विद्यालय के अध्यापकों व कर्मचारियों समेत छात्र-छात्राओं को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने व आपत्ति जनक टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर लाइक व शेयर न करने को कहा। कहा कि जो भी गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह, प्रधानाचार्य केके दिहौलिया, प्रधानाचार्य पीके सक्सेना के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली प्रभारी रीता सिंह ने पीएनवी इंटर कालेज चिल्ली में छात्र-छात्राओं को सचेत किया। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, लाइक, कमेंट आदि न करें। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक जय नारायण सिंह राजपूत ने भी राष्ट्र प्रेम से संबंधित छात्रों को संबोधित किया और उनसे अनुशासन में रहकर मात्र विद्या अध्ययन में लगे रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें