हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सममेलन का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस मौके पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवंत नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में 90 स्कूलों के 415 बच्चे भिन्न-2 प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान काल विज्ञान का है और हमारे सामने विभिन्न चुनौतियां हैं। जिनमें कूड़ा कर्कट का निष्पादन, बिजली उत्पादन, प्रदूषण तथा जल संकट मुख्य रूप से है। बाल विज्ञान सम्मेलन का इस वर्ष का थीम स्वच्छ भारत और स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान तकनीक और नवाचार रही। जिसके तहत बच्चों ने विभिन्न प्रोजेक्ट बनाए हैं।
सम्मेलन में 80 प्रोजेक्ट रिपोर्ट, 40 मॉडल पेश किए जा रहे हैं। इस बाल विज्ञान सम्मेलन में रावमापा जंदड़ू के छात्र विशाल कुमार द्वारा प्लास्टिक निपटान को पेश किया। प्लास्टिक मुक्ति धाम नामक मॉडल और हिम अकादमी हीरानगर की छात्राओं द्वारा प्लास्टिक और बायोडिग्रेडेबेल मैटीयिरल से पेट्रोल और बिजली बनाने वाले मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने कहा कि जिला स्तर से चुने हुए बच्चे 13 से 16 नवंबर को बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इस मौके पर स्थानीय प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर, ओंकार भटिया, मनोज परिहार, यजनीश कुमार, विपिन माहिल, राजेश चंदेल, दिनेश ठाकुर, दिपेश कुमार हाकम राणा, विपन कुमार, संजय कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।