फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। थानाक्षेत्र के भौली गांव में रविवार रात एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

भौली गांव निवासी कुलदीप तिवारी (32) पुत्र रामबाबू ने रविवार रात किन्हीं कारणों के चलते घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घर के परिजनों ने दरवाजा बंद देख आवाज लगाई। लेकिन आवाज न आने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो कुलदीप फांसी के फंदे में लटकता मिला।
जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुलदीप के पिता रामबाबू ने बताया कि वह घर में रहकर उसके साथ खेती किसानी के काम में हाथ बंटाता था। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां व एक पुत्र को छोड़ गया है। उसने फांसी क्याें लगाई, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें