फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलियों ने मारा ‘आधा मैदान’

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसी की 18 सीटों में से चार पर सपा समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी। वहीं बसपा समर्थित तीन प्रत्याशी विजयी रहे। जबकि भाजपा और कांग्रेस समर्थित एक-एक प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर सका। जबकि 9 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने छोटी सदन की मंजिल पाई है। ये सभी पर भारी पड़े हैं।
विज्ञापन


डीडीसी चुनाव में सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव के पुत्र सौरभ कुरारा देहात सीट से विजयी रहे। इंगोहटा से पूर्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जलालपुर से हमीरपुर-महोबा कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पुष्पेंद सिंह यादव की पत्नी वंदना यादव और सपा के जिला महासचिव संतराम राजपूत की पत्नी जयंती राजपूत विजयी रहीं।

 इसी प्रकार बसपा समर्थित प्रत्याशी कौशल द्विवेदी झलोखर से, मुस्करा से माया दीक्षित और अनुसुइया साहू पौथिया सीट से विजयी रहे। जबकि कांग्रेस समर्थित मुकेश भदौरिया बिवांर सीट से चुनाव जीते। भाजपा समर्थित प्रत्याशी हरिओम सिंह ने टेढ़ा सीट पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं अपने बलबूते चुनावी अखाड़े में कूदे नौ निर्दलियों ने दलगत राजनीति में धुरंधर माने जाने वालों को हराया। जिसमें छानी से कविता बेरिया, अरतरा से बसंती, सिसोलर से रामचरण उर्फ बउवा, बिहूनीकला से देवकीरानी, नौरंगा से अर्चना राजपूत, रिहुंटा से गंगोत्री श्रीवास, वीरा से महेंद्र राजपूत, सैदपुर से सीता राजपूत, कुनेहटा की अंजना सिंह विजयी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें