फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा में नियुक्ति का अवसर है। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत पात्र खिलाड़ियों से आठ अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर ऐसे खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिन्होंने एक सितंबर 2020 या उसके बाद आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया है। खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की नियुक्ति राज्य सरकार की ओर से चिह्नित विभागों में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष की जाएगी। इसमें क्रीड़ाधिकारी, उप क्रीड़ाधिकारी समेत अन्य पद है पदक के अनुसार पद मिलेगा। निर्धारित प्रारूप में आठ अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें