फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक ही प्रयोग कर सकेंगे मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आगरा में पेपर आउट होने के बाद शासन के निर्देश पर जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सचल दलों द्वारा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा अन्य कर्मचारियों के केंद्र पर मोबाइल प्रयोग करने पर रोक लगा दी है।
शनिवार को प्रथम पाली में जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट संगीत परीक्षा में पंजीकृत 39 में से दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 12,266 में से 410 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। बीते दिनों आगरा में पेपर आउट होने की घटना को लेकर शनिवार को केंद्रों पर कड़ाई अधिक दिखी। डीआईओएस केेके ओझा ने संवेदनशील केंद्रों किशनू बाबू शिवहरे इंटर कॉलेज व माेनी बाबा वीर भूमि मुडेरा में औचक निरीक्षण करने के साथ वहां रुककर चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि शासन के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सभी के मोबाइल प्रयोग करने पर रोक लगा दी गई है। बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्र पर कोई अन्य मोबाइल चलाता मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों द्वारा परीक्षा कक्षों व केंद्रों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें