फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: इकलौते बेटे ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी 02- मृतक अमरीश की फाइल फोटो। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

पिता के जमीन बेचे देने से नाराज था, फंदे पर मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी


भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के बरुआ गांव में पिता के छह बीघा खेती बेच देने से नाराज पुत्र ने निजी नलकूप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरुआ गांव निवासी सत्यनारायण निषाद के पास 16 बीघा खेतिहर जमीन थी। तीन वर्ष पूर्व दो बीघा जमीन बेचकर पुत्र अमरीश (34) को बोलेरो खरीदकर दी थी। अमरीश इसी को चलाकर परिवार का सहयोग करता था। अमरीश की पत्नी पुष्पा ने बताया कि उसके ससुर सत्यनारायण ने एक हफ्ते पहले छह बीघा जमीन और बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी से उसके पति गुमसुम रह रहे थे। बताया कि शायद पिता की इसी हरकत से नाराज होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है और अपने निजी नलकूप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के एक पुत्री गौरी, दो पुत्र आदित्य व अनिकेतन हैं। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें