फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक दरोगा ने चोरी की, दूसरे ने पीएचसी में डॉक्टर को धमकाया, किया गया लाइन हाजिर

विज्ञापन
फोटो06एचएएमपी 19- डॉक्टर व दरोगा के बीच होती नोकझोंक। स्रोत: स्क्रीन शॉट
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। पुलिस कर्मियों के नए-नए कारनामे उजागर होने से पूरा महकमा शर्मसार हो रहा है। सोमवार सुबह जहां एक दरोगा के 20 हजार रुपये चोरी करने के मामले का वीडियो सामने आया। वहीं दोपहर बाद एक अन्य वीडियो में एक दरोगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को कागज बनवाने के लिए धमकाते हुए नजर आ रहा है। हालांकि उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। दो दिन पहले ही वारंटी की जगह दूसरे को उठाकर थाने लाकर मारपीट करने के मामले में एएसपी स्तर पर जांच चल रही है।
विज्ञापन




भरुआ सुमेरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने को लेकर उपनिरीक्षक और चिकित्सक के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में उपनिरीक्षक चिकित्सक से रिपोर्ट में देरी पर नाराजगी जताते और मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं जबकि चिकित्सक अत्यधिक कार्यभार और अभिलेख उपलब्ध न होने की बात कह रहे हैं। सोमवार को वायरल हुए वीडियो में थाना सुमेरपुर में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव और पीएचसी के चिकित्सक डॉ. बिंदेश वर्मा के बीच बहस होती दिख रही है।



आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट के लिए आवश्यक कागजात दिए जाने के 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई जिस पर उपनिरीक्षक अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। वीडियो में उपनिरीक्षक चिकित्सक पर अभिलेख गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वहीं चिकित्सक का कहना है कि संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं थे और वह प्रक्रिया समझा रहे थे लेकिन दरोगा अभद्रता करने लगे। आरोप है कि यदि वहां अन्य चिकित्सक और मरीज मौजूद न होते तो उनके साथ मारपीट भी हो सकती थी। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है।थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराने के लिए दरोगा ने कागजात दिए थे। 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। अभद्रता के आरोप निराधार हैं। हालांकि उन्हें एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन




छात्रों से अभ्रदता करने पर हुए थे लाइन हाजिर



राठ कस्बा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 18 जुलाई 2024 को छात्रों के बिजली पानी की समस्या को लेकर विद्यालय गेट के सामने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान दस छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। मौके पर एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे पहुंचे थे और छात्रों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने थे। तब राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने पहुंचकर छात्रों को समझा बुझा रही थी। इसी दाैरान एसआई सुरेंद्र सिंह ने छात्रों के अंदर न जाने पर अभद्रता कर दी थी। विधायक मनीषा अनुरागी की शिकायत पर एसपी ने एसआई सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था।



रंगरेलियां मनाते सिपाही पति को पत्नी ने पकड़ा


एक अन्य मामले में रविवार को महिला कांस्टेबल के साथ सिपाही रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया था। सिपाही को किसी और ने नहीं प्रतापगढ़ से आई उसकी पत्नी ने पुलिस की ही मदद से पकड़ा। इसके बाद दोनों की पिटाई की। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई थी। बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ में दोनों तैनात थे, इन्हीं कारणों से हटाए गए थे। सिपाही की पत्नी ने कहा कि वहां के पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को शिकायत के बाद निलंबित कर दिया था। यह मामला सुर्खियों में है। कोतवाल का कहना है कि इसकी शिकायत महिला ने नहीं की है।

चोरी मामले में दरोगा को निलंबित किया है। डॉक्टर से अभ्रदता मामले में दरोगा को लाइन हाजिर किया है। जो घटनाएं हुई हैं उन पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए। इस बीच घटनाएं अधिक हुई हैं लेकिन कार्रवाई भी की गई है। दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। -मृगांक शेखर पाठक, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें