फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

धनौरी गांव निवासी तुलसीदास (21) ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से पिता को खेत पर खाना देने जा रहे थे। गांव के बाहर नर्सरी के पास मुस्करा की ओर से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बाइक चालक मौदहा कोतवाली के खंडेह गांव निवासी अशोक (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे चचेरे भाई वरदानी (22) के साथ वह भी घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीदास की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। वरदानी ने बताया कि चाचा की लड़की की शादी में शामिल होने राठ आ रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें